
टी एस बाबा को फ्री हैंड नही देंगे भूपेश बघेल
अब छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने में मात्र 7 दिन का समय बाकी है
सभी की निगाहें कांग्रेस के उम्मीदवारों के नाम पर टिकी हुई है
सरगुजा की 14 सीटों पर सबसे ज्यादा घमासान भटगांव सीट पर है
बाबा के सबसे खास समर्थक शफी अहमद कांग्रेस टिकट के लिए सबसे ज्यादा हाथपैर मार रहे है
कांग्रेस सरकार में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष होते हुए भी सार्वजनिक मंच से राजस्व विघाग के अधिकारियो के भ्रष्टाचार के रेट बता रहे है
उनको कांग्रेस की टिकट मिलना असंभव है पारस नाथ राजवाड़े के उप्पर भूपेश बघेल का आशीर्वाद है
रामानुजगंज सीट से ब्रहस्पति सिंह को कांग्रेस की टिकट मिलना तय है
रामविचार नेताम के सामने डॉक्टर अजय तिर्की कमजोर साबित होंगे झारखंड से लगी सीट पर गाली गलौज आम बात है
जिसमे रामविचार नेताम और ब्रहस्पति सिंह जी माहिर है
डॉक्टर अजय तिर्की को 6 माह बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में सांसद के लिए सरगुजा सीट से उम्मीदवार बनाने का क्यास लगाया जा रहा है
अंबिकापुर से टी एस बाबा,सीतापुर से अमरजीत भगत,प्रेमनगर से कु शशि सिंह,प्रतापपुर से विद्यासागर सिंह, कुसमी से चिंतामणि महाराज,मनेंद्रगढ़ से डॉक्टर विजय जयसवाल,बैकुंठपुर से अंबिका सिंहदेव को कांग्रेस टिकट मिलना तय हैl
अब भाजपा की बात करे सबसे कांटे की लड़ाई अंबिकापुर सीट के लिए है
सबसे आश्चर्य का विषय है कि कांग्रेस से भाजपा में आए राजेश अग्रवाल अथवा आलोक दुबे को भाजपा प्रत्याशी बना सकती है
जो पार्टी के दिवालियेपन को जाहिर करती है
बाबा को हराने के लिए क्या भाजपा के पास कोई भाजपाई नही है
छत्तीसगढ़ का पहरेदार की मीरा रवि,अंबिकापुर से,कंवल साय नागेश,लुण्ड्रा से,अयोध्या तिवारी भटगांव से चुनाव प्रचार में आगे चल रहे है l







