कबाड़ से जुगाड़ विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर आनिल साहू  राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कबाड़ से जुगाड़ विकासखंड स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य बाबूलाल राजवाड़े, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार पोर्ते, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मनोज कुमार मंडल, बीआरपी सुदर्शन राजवाडे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बाबूलाल राजवाड़े ने अपने उद्बोधन में कबाड़ से जुगाड़ के सभी मॉडलों की प्रशंसा की और छात्रों को शिक्षित व चरित्रवान बनने की प्रेरणा दिए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये चन्द्रयान जैसे खोज में उनकी सहभागिता के लिए प्रेरित किया। सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार पोर्ते और बीआरसी श्री मनोज कुमार मंडल के द्वारा अपने उद्बोधन में कबाड़ से जुगाड़ के शैक्षणिक मॉडलों की प्रदर्शन की प्रतिस्पर्धा की प्रशंसा करते हुए इसकी उपयोगिता अध्ययन अध्यापन एवं कक्षा के विषय वस्तु के रूप में उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। जिसमें विकासखंड के संकुलों से विज्ञान गणित और प्रौद्योगिकी के विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी संकुलों से शिक्षको ने एक से एक बढ़कर विज्ञान गणित और प्रौद्योगिकी के मॉडल प्रदर्शित किया गया। सभी मॉडलों का निरीक्षण निर्णायक व्याख्याता राजेश सिंह, राधेश्याम सोनी, मुनव्वर हुसैन अंसारी के द्वारा किया गया। जिसमें गणित में प्रथम सुनीता यादव, दातिया, 2 द्वितीय संतोष केरकेट्टा, संकुल केंद्र करवा, विज्ञान में प्रथम ज्योति साहू  नावापारा, द्वितीय योगेश कुमार कश्यप बसदेई,  प्रौद्योगिकी में प्रथम स्थान ज्योति सिंह कन्दरई 2, द्वितीय प्रिया चौहान अजब नगर 1 नें स्थान प्राप्त किया सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र दिया गया। साथी सभी संकुलो के प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया।
कार्यक्रम में संकुल समन्वयक अनुज नारायण दुबे, अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल ,जितेंद्र कुमार साहू ,शिवचंद साहू, संदीप कुमार कुशवाहा, रोशन लाल साहू, सहदेव राम रवि कीर्ति कौशल दुबे मुन्ना प्रसाद सोनी उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर