ओड़गी में गांधी जयन्ती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ समापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 02 अक्टूबर   गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के संपूर्ण जीवन को याद करते हुए गाँधी जयती मनाया गया। गाँधी जयंती के अवसर पर 15 सितम्बर 2023 से प्रारंभ ष्स्वच्छता ही सेवा, कचरा मुक्त भारतश् पखवाड़ा का समापन आज किया गया। कार्यक्रम में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा महात्मा गाँधी के जीवनी तथा स्वच्छता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई। जिसमें भारती सिंह, अवतार, संतोष, रवि के द्वारा भाषण तथा गीत प्रस्तुत किया गया। शिवकुमारी तथा साथियों के द्वारा नृत्य, ललीता एवं साथियों के द्वारा नाटक का मंचन किया गया। अंत में उत्कृष्ट नाटक एवं प्रस्तुती के लिए बच्चों एवं स्वच्छता दीदियों को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रहें- रनवीर साय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओड़गी, महेन्द्र कुमार कुशवाहा कार्यक्रम अधिकारी, कपिल मुनि गुर्जर स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), विजय कुमार कदंर करारोपण अधिकारी, डी.एन. राम एवं शिक्षक गण हास्टल अधिक्षक अनुज सिंह, अधिक्षिका नेहा जायसवाल, स्टाफ नर्स सुष्मिता कुशवाहा स्कुल हास्टल के बच्चे एवं जनपद के कार्यालयी स्टाफ उपस्थित रहे। 

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर