भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी के जनसंपर्क में उमड़ रही है भीड़ , लोगों का दिल जीतने गांवों का कर रहे हैं सघन दौरा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू प्रेमनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी अपने जनसंपर्क में लोगों का दिल जीतने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। जनसंपर्क के दौरान जहां भूलन सिंह को सुनने के लिए लोग उत्साहित रहते हैं तो वहीं परंपरागत स्वागत के लिए भीड़ उमड़ रही है। टिकट घोषणा के बाद से वे लगातार क्षेत्र के दौर में है और लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं इस दौरान भाजपा की नीति रीति से भी लोगों को अवगत करा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने पहले प्रत्याशी घोषित कर प्रचार प्रसार में आगे निकलने की तैयारी में जुटी हुई है।प्रेमनगर के भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए लोगों से भाजपा को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। गांव गांव के दौरे के दौरान ग्रामीणों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है।स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी उनके साथ दिख रहे हैं।प्रेमनगर विधान सभा के विकास खंड के अंतर्गत ग्राम नमना बकालो कोतल जयपुर लछमीपुर बृंदावन गांवों में भाजपा प्रत्याशी के द्वारा जनसंपर्क किया गया है जहां लोगों में भारी उत्साह देखा गया। जनसंपर्क के दौरान भुलन सिंह मरावी ने केंद्र सरकार की महती योजनाओं की जानकारी लोगों को बताते हुये इसका लाभ उठाने की अपील की।इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ पूरे देश में दिया जा रहा है,जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल हर घर जल पहुंचाने का काम केंद्र सरकार कर रही है मोदी जी के नेतृत्व में माताएं बहनों के सम्मान में पूरे देश में शौचालय बनाने के साथ उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस चूल्हा देने का काम किया गया है प्रधान मंत्री आवास योजना के माध्यम से पूरे देश में गरीबों को छत देने का काम किया है।गांव गांव में सड़क बनाने का काम केंद्र सरकार कर रही है जन हित को ध्यान में रखते हुवे केंद्र की मोदी सरकार कई योजनाओं का लाभ दे रही है।भुलन सिंह मरावी जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित गोंडवाना के कार्यकर्ता व नव मतदाताओं ने भाजपा का दामन थामना भी शुरू किया है इसे लेकर भाजपा उत्साहित दिख रही है।प्रेम नगर में जनसंपर्क के दौरान किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष रामकरण साहू अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष कौशल सिंह संत सिंह रमेश अग्रवाल सत्यम विश्वकर्मा गोविंद सिंह अखिलेश साहू चंद्रशेखर गुप्ता सुभाष साहू विजय सिरदार परमानंद राजवाड़े दीपेश बंसल सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर