
कोरिया, नीरज साहू 16 अक्टूबर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्राकृतिक आपदा में मृतक व्यक्ति के वारिस के लिए 8 लाख रूपये की राशि मंजूरी दी है। बैकुण्ठपुर तहसील के ग्राम खरवत के बृहस्पति बाई की मधुमक्खी के काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शिवशंकर एवं पोड़ी (बचरा) तहसील के ग्राम पोड़ी के पवारो बाई की सान के काटने से मृत्यु होने पर उनके वारिस कृष्णा सिंह के लिए 4-4 लाख रूपये की राशि की मंजूरी दी है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 (4) के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई हैैं।
Author: neeraj kumar sahu
जिला प्रतिनिधि कोरिया
Post Views: 135



