सामान्य, व्यय व पुलिस प्रेक्षक के लिये लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 23 अक्टूबर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 व 1951 एवं रिटर्निंग ऑफिसर की हैंड बूक में बने नियमों अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले के प्रवास पर आने वाले भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों हेतु लाईजनिंग ऑफिसर एवं उनके सहयोग हेतु सहायक कर्मचारी को नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत सामान्य प्रेक्षक श्री राकेश शंकर के लिए श्री एस.बी.सिंह लाईजनिंग ऑफिसर व पी.एस.ओ. श्री बिजेन्द्र सिंह, व्यय प्रेक्षक के लिए श्री श्रीजु एस.एस., लाईजनिंग ऑफिसर श्री के विश्वनाथ रेड्डी, पी.एस.ओ. श्री रामचंद्र साहू, पुलिस प्रेक्षक के लिए डॉ. विष्णुकांत, लाईजनिंग ऑफिसर श्री एस.एस.पैकरा, सहायक लाईजनिंग ऑफिसर के लिए श्री उमाशंकर, श्री श्यामसुंदर सोनी, पी.एस.ओ मुकेश यादव को रखा गया। इसके साथ ही श्री विजय किरण, श्री चन्द्रबेश  सिसोदिया, श्री रविन्द्र सिंह देव, श्री कृष्ण मोहन पाठक को रिजर्व रखा गया है। सभी प्रेक्षको के लिये सहायक जिला आबकारी से श्री अनिल मित्तल के लाईजनिंग ऑफिसर रहेंगें।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई