दो आदतन अपराधी के विरूद्ध जिला बदर आदेश जारी मनेन्द्रगढ़

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मनेन्द्रगढ़ ब्यूरो

जिले के दो आदतन अपराधी सन्नी दुबे आत्मज सुरेश दुबे निवासी सरोवर मार्ग तथा चन्दन उर्फ चन्द्र प्रकाश शर्मा निवासी गोदरीपारा चिरमिरी मनेन्द्रगढ़ को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने 01 वर्ष की अवधि के लिए जिला बदर आदेश जारी किया है।

इसके पश्चात दोनों अपराधी जिले की सीमाओं से बाहर रहेंगे। यह आदेश छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा (क) (ख) के तहत पारित किया गया है।

इस आदेश के तहत सन्नी दुबे को 27 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 से तथा चन्दन उर्फ चन्द्र प्रकाश को 28 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से दोनों अपराधियों को जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर एवं इसके सीमावर्ती राजस्व जिला कोरिया,

कोरबा, पेण्ड्रा-गौरेला-मरवाही, अनूपपुर, शहडोल, सीधी जिलों के क्षेत्र से एक वर्ष की अवधि के लिए बाहर चले जाये और जब तक यह आदेश लागू रहेगा

, बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए अपराधियों को इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan