

सूरजपुर अनिल साहू :-छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के द्वारा विधानसभा वार चुनाव संयोजक के रूप में आगामी विधानसभा चुनाव की दृष्टि से प्रदेश के पूरे 90 विधानसभाओं के लिए संयोजको की नियुक्ति की है।
गौरतलब है की बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा हेतु संयोजक के रूप में सूरजपुर जिले से भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नितेश सोनी की नियुक्ति हुई है जिसमें संपूर्ण रामानुजगंज विधानसभा की चुनावी रणनीति, प्रचार-प्रसार, रैली एवं सम्पूर्ण चुनावी गतिविधियों को और गति देने के लिए विधानसभा संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा नितेश सोनी को सौंपी गई है।
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद युवा नितेश सोनी के द्वारा संगठन को आस्वस्थ किया गया है की हर बुथ को युथ के साथ जोड़कर चुनाव में रामानुजगंज भाजपा प्रत्याशी रामविचार नेताम के पक्ष में मतदान कराकर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज होगी और प्रदेश में भाजपा की सरकार पुनः स्थापित होगी। तो वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत सहित संगठन के सभी शीर्ष नेतृत्व के प्रति नियुक्ति हेतु धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है।




