80 बरस के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत दिव्यांग मतदाताओं को घर में मतदान कराने की व्यवस्था

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया  नीरज साहू 04 नवम्बर विधानसभा सामान्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 03, बैकुंठपुर के रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम ने जानकारी दी है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार अनुपस्थित श्रेणी के ऐसे मतदाता जिनकी उम्र 80 या 80 वर्ष से अधिक हैं एवं 40 प्रतिशत दिव्यांग मतदाता  प्रारूप-12 घ में आवेदन प्रस्तुत कर डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं।
वहीं ऐसे मतदाताओं के मतदान के लिए मतदान दल को घर-घर जाकर डाक मतपत्र के द्वारा मतदान सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के अनुसार 13 मतदान दलों का गठन किया गया है, जो तीन दिन, 7 से 9 नवम्बर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक यह कार्य करेंगे।
बता दे बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन में दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2 हजार 90 है और 80 वर्ष ये उससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 1 हजार 231 है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया