प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा आज सूरजपुर में

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को जिले के ग्राम दतिमा के जम्बूरी मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आम सभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जोरदार तैयारी की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को जिले के दतिमा जंबूरी मैदान मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आम सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के पदाधिकारी उनके आगमन को लेकर काफी उत्साहित है और उनके स्वागत के जोरदार तैयारी की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अग्रवाल के मुताबिक जिले में मोदी जी का आगमन और उनका कार्यक्रम होना हम सब जिलेवासियो के लिए बड़े हर्ष व सौभाग्य का विषय है। इस अवसर पर संभाग के सरगुजा ,कोरिया ,बलरामपुर, सूरजपुर जिले के 11 भाजपा प्रत्याशी व कार्यकर्ता, क्षेत्र की जनता उपस्थित रहेंगे। श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की आम सभा सुबह का 10:30 बजे होगी, लोगों से उन्होंने सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय के पूर्व सुबह 9:00 बजे तक कार्य स्थल पर पहुंचने की अपील की है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर