
कोरिया नीरज साहू 07 नवम्बर आज कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने कलेक्टर परिसर से 16 रूट में जाने वाले मतदान टीम व उनके वाहनों को रवाना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्ष, गोपनीयता के साथ मतदान कराएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो सीख मिली है, उसके अनुसार ही कार्य करें कोई भी परेशानी होने पर संबंधित अधिकारियों से जरूर सम्पर्क करे।
बता दे कोरिया जिले के अंतर्गत बैकुण्ठपुर विधानसभा क्रमांक 03 तथा सोनहत के 80 वर्ष व उससे अधिक उम्र के मतदाताओं व 40 प्रतिशत व उससे अधिक के दिव्यांग मतदाताओं के लिए 16 रूट तैयार की है। इन रूट के माध्यम से 88 मतदान केन्द्रों में दो मतदान अधिकारी, एक पुलिसकर्मी, एक वीडियोग्राफर, एक माइक्रो ऑब्जर्वर तथा एक बीएलओ उपस्थित हैं।
Author: neeraj kumar sahu
जिला प्रतिनिधि कोरिया
Post Views: 147



