भाजपा द्वारा महतारी वंदन योजना का भरवाया जा रहा फॉर्म निर्वाचन अधिकारी से कांग्रेस ने की शिकायत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

 

जिला कांग्रेस कमेटी ने निर्वाचन अधिकारी से अचार संहिता का उलंघन की शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग किया है,

 

मनेंद्रगढ़ ब्यूरो

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शौरभ मिश्रा ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत करते हुए उल्लेख किया है की जिले के विभिन्न गांव गांव मे तथा शहरी क्षेत्र मे भी खुलेआम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा महतारी वंदन योजना का फॉर्म घर घर जाकर भरवाया जा रहा है

ईस फॉर्म मे महिला का नाम पता सहित व्यक्तिगत जानकारी भरा जा रहा है,, ईस प्रकार के कृत्य से मतदाताओ को रिझाने के साथ मे भाजपा को मतदान के लिए खुले आम प्रेरित किया जा रहा है,

जबकि ईस फ्रॉम मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तस्वीर है तथा एक अन्य महिला की तस्वीर लगा हुआ है,, कहाँ जा रहा है की इस फॉर्म को भरने से प्रति माह १२ सौ रूपये तथा एक वर्ष मे बारह हजार गृहणी माताओ को वंदन योजना अंतर्गत राशि उन्हें बैंक खातो मे आएगा,

, इस तरह मतदाताओ को प्रलोभन दिया जा रहा है, तथा अचार संहिता का उलंघन किया जा रहा है

, वहीं जिला कांग्रेस पार्टी की शीर्ष नेत्री प्रभा पटेल ने कहाँ की भाजपा का अभियान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम १९५१ के प्रावधानो की धारा १२३ की उपधारा अ रिश्वत मे जो दिशा निर्देशित है उसके विपरीत भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है,

प्रभा पटेल सहित कांग्रेस ने निर्वाचन अधिकारी से कार्यवाही की मांग किया है,,

वहीं दूसरे मामले मे सूरजपुर जिले के लटोरी मे भी महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने का वीडियों शोशल मिडिया मे काफी वायलय हो रहा है

तथा कुछ वंदन योजना के भरे हुए फॉर्म पर्ची की तस्वीर भी खूब वायरल हो रही किन्तु अब तक न तो उलन्दस्ता दल की नजर पहुंच पाई न ही जिला कांग्रेस ने इस मामले की शिकायत अब तक नहीं किया है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan