डॉक्टरो ने मरीजों के साथ मनाया दीवाली,, मिठाई खिलाकर दी शुभकामनायें

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर के अस्पताल मे डाक्टरों ने मरीजो के साथ मनाई दिवाली,मिठाई खिला कर दी शुभकामनाएँ ।

 सूरजपुर जिले के रामानुजनगर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे दिन रविवार को  रात्रिकालीन मे तैनात चिकित्सक अफसर अली द्वारा यहाँ भर्ती मरीजो को मिठाई खिला कर उन्हे दीपावली की शुभकामनाएँ दी।

इस दौरान द्ड्यूटी मे उपस्थित सिस्टर लकड़ा व आसीस नेताम और जयराम के द्वारा रंगोली व दीप जला कर मरीजो के साथ दिवाली मनाई गई

 उपस्थित चिकित्सक ने बताया की जब हिंदुओ का त्योहार होता है तो मुस्लिम चिकित्सक ड्यूटी मे होते है और वो अस्पताल मे ही होली दिवाली जैसे बड़े त्योहार मरीजो के साथ मनाते है साथ ही जब मुस्लिमो का त्योहार होता है तो हिंदू चिकित्सको की ड्यूटी लगती है और वे सब मिलकर मरीजो के साथ ईद मनाते है

दोनो ही धर्म के चिकित्सक एक दूसरे के त्योहार को भाई चारे का संदेश देते है इसमे मरीज भी त्योहारो मे अपने आप को अकेला महसूस नहीं करते है ।इस तरह प्रत्येक त्यौहारो एवं रास्ट्रीय पर्व के अवसर पर मरोजो डॉक्टरो के साथ किसी भी पर्व मे अपनी सहभागिता के खडे होते हैं, यह परम्परपरा काफ़ी समय से श्री नगर मरीजों के साथ आदर्श व्यवहार के साथ त्यौहार  का खुशियाँ बांटने का कार्य किया जा रहा है इस कार्य से मरीज औऱ उनके परिजनों मे हर्ष व्याप्त है, लोगो ने स्वास्थ्य विभाग की तारीफ़ कर रहे जिसकी चर्चा खूब चल रही है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan