सुरक्षा बल के ठहरने की व्यवस्था के लिए निर्धारित किये गए स्थल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू 14 नवंबर विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए सुरक्षा बल के ठहरने की व्यवस्था के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-160 में उल्लेखित नियमों के तहत जिले में स्थित भवनों का अधिग्रहण किया गया है। जिसमें लाईवलीहुड हॉस्टल सूरजपुर, रैना बसेरा सूरजपुर, एसईसीएल ऑडिटोरियम बिश्रामपुर, शासकीय महाविद्यालय बिश्रामपुर, शासकीय बालक छात्रावास बिश्रामपुर, मैत्री भवन जरही, आईटीआई भवन प्रेमनगर, शासकीय कन्या  छात्रावास पिउरी रामानुजनगर, थाना परिसर प्रतापपुर, थाना भवन रमकोला, नवीन महाविद्यालय ओड़गी, आईटीआई भवन चेन्द्रा, नगर सेना बैरक सूरजपुर इत्यादि भवनों को चयनित किया गया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर