
सूरजपुर अनिल साहू 14 नवंबर विधानसभा निर्वाचन 2023 में पिंक बूथ मे महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। जिनका प्रशिक्षण जिला पंचायत सूरजपुर के सभा कक्ष में रखा गया था। जिला पंचायत सूरजपुर के सभा कक्ष में मास्टर ट्रेनर्स श्री शम्भू प्रसाद निषाद एवं श्री डी.एस. लकडा के द्वारा विस्तार पूर्वक यह प्रशिक्षण उपस्थित महिलाओं को दिया गया। पिंक बूथ के लिए 72 महिलाएं प्रशिक्षण स्थल पर मौजूद थी। जिसमें महिला बाल विकास से 10 महिला सुपरवाइजर और सभी 06 विकासखण्डों से 10-10 की संख्या में महिला व्याख्याता/शिक्षक उपस्थित थी।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 156



