
कांग्रेस भाजपा के बीच कांटे की टककर,,
गोंडवाना का सेंधमारी मतदाता खामोश,,,
अंबिकापुर सरगुजा ब्यूरो
प्रेमनगर विधानसभा चुनाव का अंतिम समय आज दोनों ही रास्ट्रीय दल अपने अपने घोषणा पत्र के साथ मैदान मे ताल ठोक रहे, हैं
किन्तु इन दोनों ही पार्टी के बीच तीसरे मोर्चे के रूप मे गोंडवाना पार्टी भी पूरी ताकत के साथ मैदान मे डटा हुआ,
इसके बाद भी सभी तीनों दल अपनी अपनी जीत का दावा करते हुए प्रचार प्रसार कर रहे है,,
वही कांग्रेस द्वारा भाजपा को तीखा प्रहार करते हुए अपनी बातो विकास कार्यों के साथ उपलब्धियों को आम जनताओ को परोस रहा है,तथा किसानों का कर्जा माफ़ी सहित गृह लक्ष्मी जैसे बड़े योजनाओं को लागू करने की बात करते हुए दर्जन भर से जादा योजना पर काम करने का वदा करते हुए मैदान मे डटा हुआ है औऱ मतदाताओं को अपने पक्ष मे वोटिंग करने का अपील कर रहा है,
किन्तु भाजपा सारे विकास कार्यों को नजर अंदाज करते हुए
विकास नहीं विनाश जैसा आरोप लगाकर मतदाताओ को पुरे पांच वर्षो के कार्यों एवं योजनाओं पर भ्रस्टाचार का आरोप लगाकर कांग्रेस की सरकार को रिजेक्ट करते हुए प्रहार किया,,तथा प्रेमनगर सहित छत्तीसगढ़ की जनता को ठगने का काम किया है, भाजपा ने अनगिनत आरोप लगाते हुए कमल के फूल पर मतदान की अपील किया है,बताया जाता है की तीसरे मोर्चे के रूप मे गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी पीछे कई वर्षो से संघर्ष कर रहे है, लेकिन पार्टी को सफलता नहीं मिली लेकिन इसके बाद भी गोंडवाना पार्टी पुरे ताकत के साथ मैदान मे डटा हुआ है गोंडवाना पूर्व चुनाव के अपेक्षा इस बार काफी ताकत के साथ मैदान मे है, औऱ भाजपा कांग्रेस मे जाने वाला वोट को अपने पक्ष मे करने पूरी ताकत झोक दिया है, इस तरह कांग्रेस भाजपा औऱ गोंडवाना पार्टी प्रेमनगर मे मजबूती के साथ अपनी बात रखते हुए मतदान करने का आह्वान किया है,
आपको बता दें की गोंडवाना ने दोनों पार्टी भाजपा कांग्रेस को चुनौती देते हुए आरोप लगाया की ये दोनों ही पार्टी भाई भाई है,
दोनों ही पार्टी के द्वारा पुरे छत्तीसगढ़ सहित देश को लूटने का काम किया हैं गोडवाना पार्टी भी अपने कुछ विन्दु की घोषणा के साथ आम जनताओ के बीच पहुंचकर मतदान करने की अपील कर रहा है लेकिन मतदाताओ मे सन्नाटा पसरा हुआ है कोई भी महिला या पुरुष इस समय कुछ बोलने से परहेज करते जा रहे जिससे यह अनुमान लगाना मुश्किल हो चूका की उट अब किस करवट बैठेगा,
विभिन्न प्रकार के आरोप को लगाते हुए गोंडवाना ने अपने मूल निवासियों को अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील किया है,,
गोंडवाना ने आड़े हाथ लेते हुए दोनों ही पार्टी के चित्र चरित्र पर सवाल करते हुए आम जनताओ के सभी वर्गो मे पहुंचकर,अपने पक्ष मे मतदान करने की अपील किया है,, कहाँ जा रहा है की तीनों ही दल यहां पर भारी है इसके बाद अब यहां की जनता किसको वोट करेगा यह बड़ा सवाल है,, मोदी फैक्ट्रर के कारण ही यहां पर चुनाव मैदान मे प्रत्यासी भाजपा ने उतारा है अब देखना है की मोदी फेक्टर कितना कारगर साबित होगा, वहीं छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस राहुल गाँधी प्रियंका गाँधी तथा बघेल के द्वारा चलाया गया विभिन्न योजनाओं को गिनाते हुए औऱ सरकार बनते ही घोषणा के अनुसार सभी काम का वादा करते हुए मतदाताओ को रिझाने मे लगा है, वहीं मोदी फैक्टर का भी घोषणा पत्र भी प्रत्येक घरों तक पहुंच चूका है ऐसे मे भाजपा भी आरपार का संघर्ष करते हुए मैदान से डगमगाया नहीं है पूरी शबाब औऱ ताकत से सरकार बनाने के उद्देश्य से आम जन सभा रैली तथा घर घर पहुंचकर मोदी जी के नाम से कमल के फूल पर बटन दबाने कहाँ जा रहा है, वैसे कांग्रेस भी ताल ठोकते हुए धुँआ धार जन सभाये औऱ नुककड़ नाटक के माध्यम से लोगों को रिझाने का काम किया है,, वहीं गोंडवाना पार्टी भी प्रेमनगर मे इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान मे है,अब देखना यह दिलचस्प होगा की भाजपा कांग्रेस की टककर के बाद गोण्डवाना पार्टी किस पार्टी के मतदाताओ की वोट लेने मे कामयाब होता है,,त्रिकोनीय मुकाबले मे यह कह पाना कठिन होगा की किस पार्टी के विधायक की जीत होंगी या किस पार्टी की सरकार बनेगी,, चुनावी पंडित भी इस बार समीकरण को स्पष्ट करने मे कोशो दूर है अब देखना दिलचस्प होगा की तीन दिसंबर को डंका किसका बजेगा, मुकुट सम्राट किसके सर मे होगा,, हमारा न्यूज़ चैनल चुनावी समीकरण की पुस्टि नहीं करता की परिणाम किसके पक्ष मे होगा l




