
CG आजतक न्यूज ब्यूरो अंबिकापुर
आंवला नवमी मैं विद्यालय समेत जनप्रतिनिधि यो के सानिध्य में छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक भोज समस्त पेड़ पौधों का किया पूजनl
उदयपुर स्कायरिच एजूकेशन हा से स्कूल उदयपुर विद्यालय द्वारा समस्त छात्र छात्राओं को रामगढ़ भ्रमण हेतु ले जाया गया l
जहां जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह ह्यूमन राइट्स के पर्यावरण अध्यक्ष भरत लाल गुप्ता प्राचार्य आरपी गुप्ता अंबिकापुर की उपस्थिति में पेड़ पौधों का पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गयाl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती भोजवंती सिंह जनपद अध्यक्ष उदयपुर ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती लीलावती गुप्ता अध्यक्ष अग्रहरि महिला सभा उदयपुर , कार्यक्रम अध्यक्ष श्री भरत लाल गुप्ता प्रांतीय अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण छत्तीसगढ़ कीअध्यक्षता तथा संस्था के प्राचार्य राम प्रसाद गुप्ता डायरेक्टर श्यामा चरण गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा एवं विभिन्न वृक्षों के साथ आंवला वृक्ष के समक्ष दीप मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन किया l
विद्यालय के नन्हे छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर एवं मनमोहक प्रकृति से संबंधित गीत नृत्य भाषण भजन प्रस्तुत किए गए दर्शक दीर्घा में बैठे अभिभावक माता बंधुओ ने बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर भैया बहनों ने साल के वृक्ष आंवला के वृक्ष तथा अन्य पेड़ पौधों पर रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए संरक्षण का वचन दोहराएं।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती भोजवंती सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की जीवन एवं स्वास्थ्य के लिए माध्यमिक के लिए वाला एक अद्भुत रसायन फल है जिसकी सेवन से हमारे तन ही नहीं मान भी शुद्ध पवित्र एवं सात्विकता की ओर हमें पुष्टि प्राप्त होती है हमें अन्य वृक्षों का भी हमें इस तरह सम्मान पूजा करना चाहिए जिस तरह आज हम अवल की पूजा कर रहे हैंl
समारोह अध्यक्ष ने उपस्थित सभी अभिभावक माता बहनों बच्चों का उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं अपने जीवन में अधिक से अधिक फलदार वृक्ष लगाने की अपेक्षा कीl ह्यूमन राइट्स के अध्यक्ष भरत लाल गुप्ता ने कहा कि विकासखंड उदयपुर के 106 गांव में अनेक निजी एवं शासकीय विद्यालय हैं परंतु स्काई रिच एजुकेशन के प्राचार्य के द्वारा एक अविस्मरणीय पहल करते हुए तकरीबन ढाई से 300 बच्चों का सामूहिक प्रतिभोज प्रकृति वंदन के साथ अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाना विद्यालय के साथ शिक्षक की महत्व को परिलक्षित करता हैl इसी तरह की आयोजन शासन प्रशासन को भी विद्यालय उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण एवं सामूहिकता की भाव जगाने के साथ प्राकृतिक संसाधनों की गन जानकारी प्रत्यक्ष अवलोकन से कराए जाने से भी बच्चों का सर्वांगीण विकास की दिशा में प्राचार्य को महत्वपूर्ण पहल करना चाहिए
विद्यालय के डायरेक्टर ने समस्त उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के लिए बधाई दी।शैक्षणिक भ्रमण में सीता बेंगरा तथा अन्य पुरातात्विक विभाग द्वारा संरक्षित स्थान का अवलोकन भैया बहनों अभिभावकों के द्वारा किया गया lपर्यावरण शैक्षणिक भ्रमण में उपस्थित अभिभावकों ने प्रशंसा की, सभी ने इस प्रकार के कार्य के माध्यम से पर्वत पहाड़ नदियां झरने झील पेड़ पौधे पशु पक्षियों के संरक्षण के संबंध में मानव की क्या महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए इस पर छात्र-छात्राओं का ध्यान भी आकर्षित कराया गया!
वन भ्रमण के माध्यम से अनेक औषधि युक्त धार्मिक स्थान श्री राम जी का मूर्ति का अवलोकन आदि विषयों पर छात्र-छात्राओं के माध्यम से चर्चा किया गया !
कार्यक्रम के सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा !अंत में विद्यालय के प्राचार्य रामप्रसाद गुप्ता ने मंचस्थ अतिथियों छात्र,छात्राओं उपस्थित अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किए
। प्रकृति वंदना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया



