बकरियों में पी0पी0आर0 का टीकाकरण 20 दिसम्बर तक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू 28 नवम्बर उपसंचालक पषुधन विकास विभाग द्वारा 21 नवम्बर से बकरी एवं भेड़ प्रजाति के पशुओं को पी.पी.आर. नामक संक्रामक रोग से बचाव हेतु संघन टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
उपसंचालक पशुधन ने बताया कि पी.पी.आर से बकरियों की महामारी या बकरी प्लेग भी कहा जाता है। इस बिमारी की रोकथाम के लिये माह नवम्बर एवं दिसम्बर में प्रतिवर्ष टीकाकरण किया जाता है। इस वर्ष भी 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर 2023 तक पी.पी.आर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए विभाग के अधिकारी कर्मचारी घर-घर पहुॅच कर बकरी एवं भेड़ प्रजाति के पशओं में टीकाकरण एवं टैगिंग कार्य किया जा रहा है।
उपसंचालक पशु ने भेड़ एवं बकरी पशुपालकों अपने-अपने बकरियों भेड़ों का टीकाकरण अवष्य कराने कहा है जिससे पी.पी.आर. नामक संक्रामक बिमारी से ग्रसित होने से बचाया जा सकें।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया