कोहरे और शीतलहर की दोहरी मार से कांपी राजधानी दिल्ली, दर्ज किया गया सीजन का सबसे ठंडा दिन, मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर की संभावना |

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम जारी है। यहां 6 जनवरी की सुबह सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां के कई इलाकों में हिल स्टेशन शिमला से कम तापमान रहा। आज दिल्ली के आया नगर का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि इस दौरान शिमला का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 5 जनवरी को भी दिल्ली के कई इलाकों में 3 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया था। 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्लीवासियों को अभी 2-3 दिनों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी डिस्टर्बेंस के कारण 8 जनवरी से तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। विभाग ने बताया कि 7 जनवरी को राजधानी का तापमान 5 डिग्री वहीं 8 जनवरी को 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है साथ ही कोहरा छटने की संभावना भी है। 

जानिए अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली के अलावा यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान में शीतलहर का कहर जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में गंभीर शीतलहर की संभावना आने वाले दिनों में रह सकती है। वहीं कुछ जगहों पर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति भी बन सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने देश के तटीय इलाकों में बारिश होने की संभावना भी जताई है।

पंजाब के पठानकोट और यूपी के कानपुर में आज सुबह शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा भी छाया रहा। वहीं उत्तर पूर्वी राज्य असम की राजधानी गुवाहाटी में लोग शीतलहर से बचाव के लोग अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। यहां कोहरे की वजह से लोगों को आवाजाही में कठनाईयों का सामना करना पड़ा। 

मध्यप्रदेश के इन जिलों में शीतलहर की संभावना

वहीं मध्यप्रदेश में भी हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। 6 जनवरी की सुबह यहां के इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, कटनी, भोपाल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नीमच, धार, झाबुआ और बुरहानपुर जिलों में कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही ग्वालियर, छतरपुर और दतिया में गंभीर शीतलहर चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इसके अलावा छतरपुर और दतिया में पाला पड़ने के आसार भी विभाग ने व्यक्त किए हैं। प्रदेश के नौगांव में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बात करें राजधानी भोपाल की तो आज लगातार छटवें दिन यहां कोल्ड डे दर्ज किया गया। हालांकि इस दौरान कोहरे से जरूर लोगों को थोड़ी राहत मिली। 

Source link

cgaajtaknews
Author: cgaajtaknews

vill.-Kaushalpur Ramanujnagar distt.- Surajpur (c.g.)

सबसे ज्यादा पड़ गई