गोदाम में बिना अनुमति रखे गये 213 क्विंटल धान पर की गयी कार्यवाही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मनेन्द्रगढ़ ब्यूरो 

आज कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा के निर्देशानुसार खाद्य अधिकारी संजय कुमार ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी सुश्री विनीता चौरसे तहसीलदार श्रीकांत पांडे, नोडल अधिकारी आनंद सिंह एवं सहायक पंजीयक बजरंग पैकरा के द्वारा संयुक्त रूप से धान उपार्जन केंद्र बरबसपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय उपार्जन केंद्र प्रभारी चंद्र प्रकाश साहू उपस्थित मिले।

समिति के गोदाम में निरीक्षण करने पर पुराने गोदाम में 83 कट्टा वजन 33.2 क्विंटल पुराना सोनम धान एवं नए गोदाम में 450 कट्टा वजन 180 क्विंटल मोटा धान पाया गया ।

प्रभारी से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मेरे घर में फर्श रिपेयरिंग का काम चलने के कारण मेरे स्वयं का धान गोदाम में रखा हूं

एवं रिपेयरिंग होने के पश्चात धान को अपने घर ले जाऊंगा साथ ही प्रभारी ने बताया कि शासकीय गोदाम में धान रखने के संबंध में किसी उच्च अधिकारियों को मौखिक या लिखित रूप से सूचना नहीं दी गई है।

उपार्जन केंद्र मे अभी तक किसी भी किसान का टोकन नहीं काटा गया है।

जिससे धान खरीदी शून्य है।

उक्त कारण से गोदाम में रखा गया धान को ज़ब्त कर प्रभारी की सुपुर्दगी में दिया गया है।

 

स

Aashiq khan
Author: Aashiq khan