
विधायक रेणुका सिंह के मुख्यमंत्री बनने के लिए रामानुजगर में जोरसोर से हवन पूजन किया गया हैं
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर के शिव मंदिर प्रागण मे आज विधिवत हवन पूजन का कार्यकर्म आयोजित हुई जिसमे भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर मुख्यमंत्री बनाने के उद्देश्य से पूजा पाठ किया गया
विदित हो की भारती जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है।
जिसमे केंद्रीय मंत्री भरतपुर – सोनहत विधायक रेणुका सिंह के निवास स्थल रामानुजनगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण मे पूजा अर्चना कर यज्ञ शुरू कर दिया है
लगातार दो घंटे तक हवन पूजन कर विधाता से अपने आदिवासी महिला विधायक व केंद्रीय मंत्री को मुख्यमंत्री के बनाने के लिए अर्चना किया
साथ ही समस्त . कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मना मनाई
विश्वस्त सूत्रों से जानकारी देते हुए बताया की जिले के अधिकारीयों ने उनके निवास पहुंचकर उनके सुरक्षा का जायजा लेने पहुचे थे, तथा उन्हें जीत की बधाई देने के उद्देश्य से पहुँचे थे किन्तु केंद्रीय मंत्री निवास पर नहीं थीं
रेणुका सिंह के समर्थकों का कहना है अगर रेणुका सिंह मुख्यमंत्री बनती है तो पूरे छत्तीसगढ़ विकास होगा
रेणुका सिंह के समर्थकों का कहना है प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व 2003 से क्षेत्र के विधायक माननीय रेणुका सिंह कर चुकी है
जिन्होंने कई पदों पर मंत्रि, , केंद्रीय मंत्री के पद पर रही उनका कार्यकाल सराहनीय रहा आज प्रेम नगर विधानसभा क्षेत्र की रेणुका सिंह को मुख्यमंत्री बनाने का अवसर मिल रहा है
इस वजह से हम लोगों ने पूजन हवन किया है
बताया की निश्चित है, अगर रेणुका सिंह मुख्यमंत्री बनती है तो पूरे छत्तीसगढ़ का विकास होगा,साथ ही सरगुजा संभाग जो अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र है ऐसे मे मुख्यमंत्री बनने के साथ वनाँचल क्षेत्र का विकास होना लाजमी कहाँ जा रहा है
अब देखना यह है कि केंद्रीय नेतृत्व भाजपा मुख्यमंत्री सरगुजा संभाग में देगी है या नही।
केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के भरतपुर- सोहनत सीट से विधायक चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए तेजी से नाम सामने आने लगा तथा उनके गृह जिले में कार्यकर्ताओं में जहां खुशी की लहर है वही उत्साह का माहौल बना हुआ है
केंद्रीय मंत्री के निवास रामानुजनगर में जहां समर्थकों ने हवन पूजन शुरु कर दिया है वहीं सूरजपुर के समर्थक मंदिरों में जाकर प्रार्थना कर रहे हैं
एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ बाँट रहे हैं राज्य में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल की है।
इस चुनाव में पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी का चेहरा सामने नहीं रखा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस चुनाव में चेहरा थे।
ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री कौन होगा,
इसका फैसला भी केंद्र के हाई कमान पर है।
चूंकि रेणुका सिंह उनके मंत्रिमंडल में हैं इसलिए माना जा रहा है कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी पसंद हो सकती हैं।
आज उनका नाम जब मुख्यमंत्री पद के लिए तेजी से उभरा तो रेणुका सिंह के गृह जिले में खुशी की लहर चल पड़ी।
लोग पूजा – प्रार्थना करने लगे तो कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाने लगे।
रेणुका सिंह इस समय रायपुर में हैं और बड़ी संख्या में समर्थक रायपुर रवाना हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।तथा इस समय सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस छावनी बनी हुई हैं, इस तरह एक ही विकास खण्ड मे दो विधायक के जीत से क्षेत्र वासी काफी गार्वान्वित महसूस कर रही हैं, अब देखना हैं की आधे दर्जन विधायक, पूर्व मुख्यमंत्री, व केंद्र की वर्तमान केंद्रीय मंत्री, सहित पुर आईएस आफिसर भी मुख्यमंत्री के दौड़ मे है,, ll





