जिले में मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का होगा लाइव प्रसारण कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मनेन्द्रगढ़ ब्यूरो 

कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने नव निर्वाचित माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की शपथ ग्रहण कार्यक्रम की लाइव टेलीकास्ट के लिए जिले के समस्त जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है।

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 13 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

इसी तारतम्य में कलेक्टर ने जिले के समस्त नगर पालिका निगम चिरमिरी के महाराजा चित्रमंदिर हल्दीबाड़ी में 1000, नगर पालिका परिषद् मनेन्द्रगढ़ विमल श्री टॉकिज में 300, नगर पंचायत झगराखांड के सामुदायिक भवन में 200, नगर पंचायत खोंगापानी के सांस्कृतिक भवन में 500, नगर पंचायत नई लेदरी के डाक्टर भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन में 250, जिला मनेन्द्रगढ़ के 72 ग्राम पंचायतों में 5151 के लिए तथा जनपद पंचायत भरतपुर के अन्तर्गत 85 ग्राम पंचायतों में 5366 लोगों के लिए जनपद पंचायत खंडगवां के 44 ग्राम पंचायतों में 4000 लोगों के लिए लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गयी है।


 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan