
कोरिया नीरज साहू 13 दिसम्बर कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह़ ने अबाकरी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उप धारा 1 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए 18 दिसम्बर को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दिन जिले की समस्त देशी, विदेशी मंदिरा की फुटकर दुकानें पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर ने उक्त घोषित शुष्क दिवस का कड़ाई से पालन कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है।
Author: neeraj kumar sahu
जिला प्रतिनिधि कोरिया
Post Views: 203



