
रामानुजनगर जनपद मुख्यालय मे निकला भव्य विजयी जुलुस
प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित युवा विधायक माननीय भूलन सिंह मराबी जी का आज विजयी जुलुस ग्राम पंचायत छिनदियां मणिप्रताप चौक से प्रारम्भ होकर पियूरी चौक पहुंची जहाँ पर उनका आतिषी स्वागत किया गया जिसमे सेवा सहकारी बैंक के अधिकारी कर्मचारियों ने स्वागत किया वहीं विजयी जुलुस आगे बढ़ता गया जहाँ पर वन विभाग के समस्त स्टाप,
पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग द्वारा अलग अलग स्वागत किया गया, इसके पश्चात जुलुस आगे बढ़ता हुआ क़ृषि एवं पशु विभाग के कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया तद पश्चात ग्रामीण बैंक के बाद शिक्षा विभाग बिजली बिभाग जनपद कार्य लय मनरेगा कार्यालय, व तहसील कर्यालय के समस्त स्टाप गण अपने नव निर्वाचित विधायक जी का स्वागत मे फूल की माला गुलदस्ता भेंट किये वहीं कई महिला पुरुषो ने फूल भी छिड़काव किये,,
नव निर्वाचित विधायक भूलन सिंह को छत्तीसगढ़ मे मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी किया जा रहा, आज विजयी जुलुस मे काफी संख्या मे भाजपा के कार्यकर्ता पदा धिकारी व नगर वासी नगर भर्मण मे विधायक जी के साथ एकत्र थे,
सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी संख्या मे पुलिस जवानों की तैनाती की गई थीं
,कई महिला पुरुषो ने अपने विधायक को गुलदस्ता औऱ फूल माला तक भेंट नहीं कर पाए,औऱ विधायक जी एक कार्य कर्म हेतु रवाना हों गए l




