सेंदूरी के सरपंच कवल साय ने मीतानिन दीदियों को साड़ी देकर सम्मानित किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेंदुरी मे युवा सरपंच कवल साय सिंह के द्वारा आज मितानिन दिवस के शुभ अवसर पर पंचायत भवन मे मितानिन दिवस पर कार्य कर्म आयोजित करते हुए

साड़ी श्रीफल देकर सम्मानित किया है,

उल्लेखनीय है की ग्राम पंचायत सेंदुरी के सरपंच द्वारा पहली बार अपने पंचायत की मितानिन दीदियो को मितानिन दिवस के अवसर पर एक आयोजन आयोजित करते हुए साड़ी श्रीफल प्रदान किया है,

 विदित हों की सरपंच के द्वारा प्रति वर्ष कर्मा पर्व के दौरान एक माह का चावल शक़्कर नमक, चना समस्त एपीएल, बीपी एल परिवारों को निशुल्क प्रदान करते है, इस तरह गांव के सभी निवासरत लोगों के हर सुख दुख पर निरंतर उनका अथक प्रयास सहयोग बना रहता है,

इस तरह की अनुकरणीय कार्य से गांव की आम जनताओं ने उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया हैं,

सरपंच ने मिडिया से बात करते हुए बताया की ज़ब तक मैं इस गांव मे मुखिया हूँ,

तबतक निश्चित रूप से सभी वर्गो समाज के लिए हमेशा सकारात्मक कार्य उन सभी के लिए सहयोग करना मेरा पहला जिम्मेदारी एवं कर्तव्य औऱ दाईत्त्व रहेगा इस अवसर उपसरपंच पंचगन एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan