कलेक्टर के निर्देश पर आवरा पशुओं के विचरण पर रोकथाम हेतु अभियान शुरू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नगर निगम की टीम द्वारा 14 पशुओं को पकड़कर भेजा गया कांजी हाउस

 

अम्बिकापुर

/ जिले में सड़़क पर आवारा पशुओं के विचरण पर रोकथाम हेतु कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा गुरुवार से अभियान शुरू कर दिया गया है।

नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में सुबह से निगम की टीम ने विभिन्न स्थानों में जाकर निरीक्षण किया। 

इस दौरान कम्पनी बाजार एवं रिंग रोड में विचरण करते 14 आवारा मवेशियों को पकड़ा गया तथा मठपारा के कांजी हाउस ले जाया गया।

बता दें नगर में आवारा पशुओं के विचरण से यातायात बाधित होने की स्थिति के साथ ही दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है।

जिसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री कुंदन ने अभियान चलाए जाने निर्देशित किया था।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan