महिला पुलिस कर्मी ने की एक व्यक्ति के साथ सार्वजनिक जगह पर मारपीट हुई थाने मे शिकायत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

युवक ने महिला पुलिस कर्मी पर मारपीट करने का लगाया आरोप।

 

महिला पुलिस कर्मी के ऊपर कार्यवाही करने थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन।

 

 

 

सूरजपुर ब्रेकिंग 

भैयाथान:- करकोटी निवासी अमित कुशवाहा ने झिलमिली थाना के महिला पुलिस कर्मी के ऊपर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंप प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की गई।

 

 पीड़ित युवक अमित कुशवाहा ने बताया कि अपने मामा के घर पकनी में गया हुआ था व 1 जनवरी की शाम को अपने ग्राम करकोटी लौट रहा था तभी ग्राम दवना के आस-पास एक अज्ञात महिला अपने बच्चे के साथ सड़क के बीच में बैठकर रो रही थी

तब उसने अपना मोटर सायकल रोक कर उनसे पूछा की आप क्यो रो रही है तो अज्ञात महिला ने कहा की मेरे बच्चे का तबियत खराब है

मुझे भैयाथान हास्पीटल तक पंहुचा दिजिए

तब पीड़ित युवक के द्वारा उसको बाइक में बैठाकर भैयाथान हस्पीटल ले आया 

जहां पर ईलाज की पर्ची भी बनवा  है

वही पर ले गया हॉस्पिटल में पहले से पुलिस कर्मी मौजूद थे,

तभी पुलिस कर्मी ने पुछा की तुम इस महिला को कैसे जानते हो और कहां से लेकर आ रहे हो तब पीड़ित युवक ने कहा की मैं इसको दवना से लेकर आ रहा हूँ

कहा की लिफ्ट मांगी थीं इसलिये मै लेकर आ गया तभी मेरे साथ  अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई किया तथा महिला पुलिस कर्मी ने मेरे साथ जमकर मारपीट किया और थाने लेकर आये और थाने में लाकर मेरे साथ डण्डे से भी ताबड़तोड़ मारपीट करने लगे जिससे मेरा दाहिना हाथ टूट गया।

वही पीड़ित युवक ने मारपीट में शामिल महिला पुलिस कर्मी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

इस तरह के अमानीय कृत्य से नगर वासियों ने  सामूहिक रूप से आज स्थानीय थाना पहुंचकर महिला पुलिस कर्मी के विरूद्ध कार्यवाही की शिकायत करते हुए मांग किया है,

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव प्रताप सिंह, प्रकाश दुबे, शान्तनु गोयल, लालचन्द शर्मा, अमन प्रताप सिंह, संदीप दुबे, अभय गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आयुष अग्रवाल, रामअवतार देवांगन, राजेश सोंपकर, रामकुमार कुशवाहा,सुचेन्द कुशवाहा, सुभम गुप्ता, अर्जुन पाटिल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan