
सूरजपुर अनिल साहू बीते दिन पुलिस मुख्यालय रायपुर के द्वारा एसआई से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति का आदेश जारी किया है जिसमें सूरजपुर जिले के 1 एसआई मनी प्रसाद राजवाड़े का नाम शामील है। गुरूवार, 04 जनवरी को पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने पदोन्नत हुए एसआई मनी प्रसाद राजवाड़े के कंधों पर स्टार लगाकर टीआई पद पर पदोन्नति दी। उन्होंने पदोन्नत हुए टीआई के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और उन्हें कहा कि सेवा के अगले पड़ाव में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी से कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस दौरान जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 2,525



