
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रामानुज नगर विकासखंड के ग्राम पंचायत परसा पारा में महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरण किया गया।
गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामानुज नगर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष माननीय दीपक गुप्ता जी उपस्थित रहे।
उन्होंने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश के 
यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है
जिससे महिलाओं को खाना बनाने में सहूलियत होगा महिलाओं को लकड़ी काटने के लिए वन में न जाना पड़े वह गोबर के कंडे से भोजन बनाने में दुआ से छुटकारा मिल सके।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत
परसा पारा में 39 आवास छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी ने स्वीकृत किया है
आने वाले समय में प्रत्येक परिवार को आवाज दिया जाएगा।
मोदी जी ने छत्तीसगढ़ के विकास की गारंटी दी है। उन्होंने श्री राम मंदिर शिलान्यास का निमंत्रण देते हुए कहा कि 22 जनवरी को हमारे आराध्य प्रभु श्री राम पुनः अयोध्या आ रहे हैं 22 जनवरी को श्री राम मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है
सभी से अपील है 22 जनवरी को सभी लोग अपने-अपने घरों में कम से कम 51 दीप जलाएं वह श्री रामचंद्र जी के स्वागत में पुनः दीपावली मनाएं ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष व सदस्य पूर्व युवा आयोग सदस्य छः ग शासन माननीय विजय राजवाड़े जी उपस्थित रहे
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की सर्वप्रथम आप देव तुल्य जनता जनार्दन का आभर कि आप लोगो ने भाजपा का समर्थन किये साथ ही यशश्वी मुख्यमंत्री मा. विष्णु देवसाय जी का जयकार लगाकर उद्बोधन प्रारंभ किये
माननीय प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी से महिलाएं सशक्त हो रही हैं महिलाओं को सशक्त करने के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है
पिछले 5 वर्षों से विकास की गति धीमी पड़ गई थी अब पुनः छत्तीसगढ़ के सभी हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत परसा पारा के 40 हितग्राहियों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किया गया आने वाले समय में सभी पात्र हितग्राहियों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जाएगा भारत की यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने गारंटी दिया है
कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रत्येक महिला को1000 महीना व वर्ष में₹12000 दिया जाएगा साथ ही स्थानीय भाजपा सम्माननीय कार्यकर्ताओं से अपील किये
माननीय . मोदी जी की हर योजनाओं को व मा. मोदी जी द्वारा की गई गारन्टी में नजर रखकर अपने अपने गांव के पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
अपील करते हुए संबोधन किये।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री देवनगर श्री अशोक यादव जी ग्राम पंचायत परसा पारा सरपंच श्री रामचंद्र राजवाडे जी बूथ अध्यक्ष योगेंद्र राजवाड़े जी राधे रजवाड़ी जी हेलो अकबर राम राजवाडे जी मोतीराम राजवाड़े जी महेंद्र राजवाड़े जी महेंद्र राजवाड़े जी मुकेश राजवाड़े जी वह ग्राम के वरिष्ठ नागरिक गण वी हितग्राही महिलाएं महिलाएं उपस्थित रहे उपस्थित हितग्राही महिलाओं ने
प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी व छग के मुख्यमंत्री मा.
विष्णु देव साय जी का हृदय से आभार व्यक्त किया।






