
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर जनपद स्थित परशुराम पुर के बंडा भैसा स्थित निवासरत पंडो परिवार के एक सदस्य स्व काशीराम का आकासिक निधन हों गया था
आज दसगात्र की सुचना पर स्व काशी राम के निधन पर सरपंच लाल केशवर सिंह एवं जनपद सदस्य परमेश्वर सिंह द्वारा मृतक परिवार को एक एक हजार रूपये एवं पैतिस किलो चावल सहयोग किया गया,
जिससे मृतक परिवार के दसगात्र कार्यक्रम का संचालन अच्छा से परिवार के व समाज के लोगों द्वारा किया जा सके,इस इस्मरणीय कार्य से भावुक होते हुए पंडो समाज एवं मृतक परिवार के परिवार जनों द्वारा सरपंच एवं बीडीसी का आभार व्यक्त किया तथा दुख की घड़ी मे सहयोग के लिए किये गए मानव धर्म सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया,
इस अवसर पर मृतक परिवार के बीरबल पंडो, नन्ही पंडो, गिरधारी पटेल पंडो, आनंद पंडो, मधुराम, रतिराम, शोभित राम, लक्षमन फूलचंद कृष्णा एवं पंडो समाज के लोग काफी संख्या उपस्थित थे l






