विधायक भूलन सिंह द्वारा फुटबाल प्रतियोगिता के खेल मैदान का अवलोकन किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रामानुजनगर में एक बार फिर से होगा राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता विधायक ने किया खेल मैदान का मुआयना

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में एक बार फिर से राज्य स्तरीय नांक आउट फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा,

इसके तैयारियों के संबंध में आज प्रेमनगर के विधायक भुलन सिंह मरावी और जिला फुटबाल संघ के जिलाध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल ने खेल मैदान में जाकर तैयारियों के बारे में जायजा लिया। बाद में उनकी उपस्थिति में फुटबाल संघ का गठन भी किया गया।

आप लोगों को बता दे रामानुजनगर में फुटबाल टूर्नामेंट को लेकर आम जनता में भारी उत्साह रहता है

। हजारों लोग इस दौरान यहां आकर फ़ुटबाल का मैच देखते है।जनता के इसी उत्साह को देखते हुवे एक बार फिर से यहां इस आयोजन को कराया जा रहा है।

इस बार फुटबाल मैच का आयोजन यहां 23 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तक किया जाएगा ।

इस फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमे संरक्षक के रूप में श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मंत्री महिला व बाल विकास विभाग, भुलन सिंह मरावी विधायक प्रेमनगर,श्रीमती रेणुका सिंह विधायक सोनहत,भीमसेन अग्रवाल अध्यक्ष जिला फुटबाल संघ,बाबू लाल अग्रवाल जिलाध्यक्ष भाजपा,राजेश महलवाला,मुरली सोनी,सत्यनारायण दुबे,बनारसी राजवाड़े,शैलेश्वर सिंह,शिवदयाल सिंह अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, कार्यकारिणी अध्यक्ष सुमंत साहू, उपाध्यक्ष संत साहू,सौभाग्य दुबे,अजय प्रताप सिंह,सुरेश सिंह,राजेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष रामप्रताप साहू, सह कोषाध्यक्ष मोहन अग्रवाल,सचिव विकाश दुबे, सह सचिव नीरज सिंह, मीडिया प्रभारी अनूप दुबे, राजेश शर्मा कार्यकारिणी सदस्य सुनील साहू, राजेश पांडेय, विवेक दुबे, सुमित साहू, उपेंद्र यादव, सुंदर सिंह, संजय गुप्ता,चेतन राजवाड़े, को बनाया गया है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan