मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही का सिलसिला कायम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू जनवरी कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा अनाज के थोक व्यापारियों, ट्रेडर्स और मिलर्स पर छापामार आज भी जारी रही। शनिवार शाम तक मंडी अधिनियम के तहत 1274 क्विंटल धान की जब्ती की कार्यवाही की गयी। जिसकी क़ीमत 27 लाख 83 हज़ार रूपये अनुमानित है । आज थोक व्यापारी पूनम चंद कोयल के यहां 26 क्विंटल, सुशील कुमार अग्रवाल के यहां 21 क्विंटल, ओम राईस प्रोडक्ट्स में 240 क्विंटल, जिंदल एग्रो प्रोडक्ट में 224 क्विंटल, कृष्णा एग्रो प्रोडक्ट्स 280 क्विंटल एवं एग्रो राइस मिल में 483 क्विंटल के धान की जब्ती की गई। प्रशासन की कार्यवाही से धान की अवैध खरीदी बिक्री करने वाले कोचिये व बिचौलियों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन और अफरा-तफरी करने वाले कोचिये व बिचौलियों पर सख्ती करने के साथ ही जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में लगातार कड़ी मॉनिटरिंग करने के लिए सभी जिला नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिया गया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर