

सूरजपुर अनिल साहू जनवरी ग्राम करंजी के भारत माता हिन्द वाहिनी महिला समूह के सदस्यों की उपस्थिति में नीरा जायसवाल के रिहायशी मकान से 3 लीटर महुआ शराब, लखन लाल रजवार के रिहायशी मकान से 3 लीटर महुआ शराब बरामद कर 2 प्रकरण 34(1)(क)
एवं जायसवाल बाड़ी के पीछे ग्राम करंजी में 300kg महुआ लहान बरामद कर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध 34(1)(च) के कुल 3 प्रकरण कायम किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में ग्राम करंजी के भारत माता हिन्द वाहिनी के महिला सदस्यों की उपस्थिति रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा, आबकारी मुख्य आरक्षक भरत सिंह, पारस नाथ गुप्ता, आबकारी आरक्षक कृष्णा कुशवाहा, दिनेश दुबे, महिला नगर सैनिक बिंदु , कार्यालय स्टाफ होल साय रजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 8,146





