कुमेली जल प्रपात मे मकरसंक्रांति पर्व मे भव्य मेला उमड़ा जन सैलाब,,सुरक्षा पर पुलिस नहीं दिखी,, दो घंटे जाम पूर्व, वर्तमान दोनों विधायक जाम मे फसें,,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित कुमेली जल प्रपात मे आज मकर संक्रन्ति पर्व के शुभ अवसर पर भव्य मेला लगने का सिलसिला बीस वर्षो से निरंतर जारी है

, वहीं आज मकर संकान्ति के शुभ अवसर पर कुमेली जल प्रपात के कार्यकर्म मे मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी विसिष्ठ अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की गरमा मयी उपस्तिथि मे आयोजित किया गया,

कार्यकर्म को सम्बोधित करने से पूर्व विधायक श्री भूलन सिंह ने कुमेली के देवी देवता सहित शिव मंदिर मे मत्था टेका वहीं राज माता राज मोहनी, कबीरपंथ, सहित कई देवी देवताओ को नमन करते हुए मत्था टेका वहीं कुछ देर बाद पूर्व विधायक खेल साय सिंह विधायक व सांसद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस्माईल खान भी कुमेली जल प्रपात के कार्यकर्म मे समलित हुए

,तथा कुमेली के देवी देवताओ का मत्था टेका,

विदित हो की वर्तमान विधायक भूलन सिंह ने अपने उदबोधन मे समस्त कुमेली जल प्रपात मे आये हुए महिला पुरुषो को मकर संकान्ति की शुभकामनायें दी

, तथा सभी का स्नेह आशीर्वाद से विधायक बनने की बात कहा,

श्री सिंह ने समिति की मांग पर एक शिवमन्दिर के निर्माण सहित कुमेली जल प्रपात को पर्यटक विभाग मे शामिल करने की बात कहा,

जिससे आम जनमानस तालियों से उनका अभिवादन किया

वहीं कुमेली मे विभिन्न प्रकार की कमी को पूरा करने का संकल्प भी लिया कहा अपने कार्यकाल मे कुमेली का उत्थान पूर्ण रूप से किया जाएगा,

वहीं पूर्व विधायक खेल साय ने भी अपने कार्यकाल मे किये गए कार्यों को बताते हुए कहा की कुमेली मे बहुत सारे काम की स्वीकृति दी गई जिससे कुमेली आज खूबसूरत औऱ अच्छा हो गया है

उन्होंने रेलिंग सहित रेस्ट हाउस शौचालय मंच सीढ़ी निर्माण हाई मास्क लाइट टावर जैसे महत्त्वपूर्ण कार्यों को कराने की बात कहा,

कार्यकर्म को भाजपा के जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कुमेली फाल को कुमेली धाम नया नाम दिया है, औऱ कचड़ा साफ करने भाजपा कार्यकर्ताओ को सोलह जनवरी को आमंत्रित किया है, मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय, ने भी अपने विचार व्यक्त किया, वहीं कॉग्रेस के इस्माईल खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने भी अपने विचार व्यक्त किये,

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कुमेली जल प्रपात मे

मकर संकान्ति पर्व मे छत्तीसगढ़ी नाचा के साथ सुगा सैला, पंडोवाणी, एवं आधा दर्जन डीजे अलग अलग जगह लगाए गए थे जहाँ पर मेला मे पहुँचे युवक युतियों द्वारा जमकर आनंद लियाऔऱ जमकर थिरके भी

औऱ लोग मनोरंजन भी किये देर शाम तक कार्यकर्म चलता रहा,

उमड़ा जन सैलाब ——-कुमेली जल प्रपात मे मकर संक्रन्ति पर्व के दिन सुबह दस बजे से ही महिलाओं बच्चों युवक युतियों की हुजूम पहुंच गई थी, दो किलो मीटर तक लोग पैदल चलकर कुमेली तक पहुंच सके,

 जबकि कुमेली सेवा समिति के अस्सी से जादा कार्यकर्ता व्यवस्था मे लगे थे,

किन्तु तीन घंटे जाम होने से लोगों को काफी असुविधा हुआ,

हजारों महिला पुरुसो सहित वाहन मे बाईक औऱ चार पहिया वाहन चालक गण परेशान रहे,,

भीड़ इतनी थी की पूर्व विधायक औऱ वर्तमान विधायक भी गाड़ियों के जाम मे घंटो फसे थे, मुश्किल से समिति के लोगों ने जाम को काबू किया,

पुलिस रही नदारत,

मंच मे समिति द्वारा कई बार पुलिस सहयोग हेतु आग्रह किया लेकिन पुलिस का पता नहीं चल पाया वहीं शाम को पुलिस टीम के दर्शन हुए तबतक भीड़ काफी कम हो चूका था,

जगह जगह शराबी हल्ला करते दिखे,

जिससे कई लोगों के,बीच विवाद की स्थिति निर्मित हुई किन्तु अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिला,

ऐसे समय मे सरपंच औऱ समिति के लोगों ने राहत की सांसे लीं,,,

वहीं दो दिवसीय मेले मे सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात नहीं करना यह बड़ी चूक है ऐसे मे कभी भी बड़ी घटनाये या अप्रिय घटना होने की असंका से इनकार नहीं किया जा सकता है

ज्ञात हो की 14.15.जनवरी दो दिसीय  भव्य मेले का आयोजन किया जाता है

जहाँ पर सरगुजा संभाग सहित कोरबा, मध्य प्रदेश, तक के लोग बड़ी संख्या मे पहुंचते हैं, l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan