समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले को चुना गया राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के राज्य स्तरीय समारोह में दिये जाने वाले पुरस्कार अंतर्गत वर्ष 2023 में समग्र रूप से निर्वाचन कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला अंतर्गत जिला सूरजपुर का चयन राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ जिला पुरस्कार के लिए किया गया है। इसके साथ ही जिले से सुश्री प्रियंका वर्मा (संयुक्त कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकरी), श्री रवि सिंह (डिप्टी कलेक्टर) व श्री समीर शर्मा (तहसीलदार) को निर्वाचन में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जायेगा। चयनित व्यक्तियों को इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के विवेकानंद संभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2024 के राज्य स्तरीय समारोह में 25 जनवरी 2024 को पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।

anil sahu
Author: anil sahu