28 जनवरी तक ऑनलाइन प्रविष्टियां होगी जमा झुमका जल महोत्सव में प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू जिला प्रशासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले की प्राकृतिक सौन्दर्य, जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए तथा विभिन्न विधाओं में रूचि रखने वालों को मंच प्रदान करने के लिए प्रतियोगिता व दो दिवसीय झुमका जल महोत्सव का आयोजन 01 एवं 02 फरवरी 2024 को किया जा रहा है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों के हूनर आम लोगो तक पहुॅच सकें। इसी कड़ी में रामायण/रामचरित मानस के थीम पर पेंटिग व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी की उम्र 14 वर्ष तथा 14 वर्ष से अधिक उम्र वाले भाग ले सकते है। इसी तरह गायन, नृत्य, वादन प्रतियोगिता में 15 वर्ष तक तथा 15 वर्ष से अधिक आयु वाले प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी को अपनी 2 मिनट की कला की रिकॉर्डिंग वेब-लिंक पर अपलोड करना होगा। पेंटिंग, चित्रकला को दो एमबी की जेपीजी फाइल को वेबसाइट में अपलोड करना होगा। गायन, नृत्य, वादन प्रतिस्पर्धा के लिए अपनी कला की दो मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग, 100 एमबी फाइल में अपलोड करना होगा। वहीं कोरिया टैलेंट हंट में किसी भी उम्र, वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं, इसमें मिमिक्री लाफ्टर, स्टंट, यूनिक आर्ट, मलखम, जादू या अन्य विधा भी शामिल की जाएगी।
उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी गीत, नृत्य, वादन, चित्रकला, पेंटिंग को वेबसाइट https://korea.gov.in में अपलोड करने के साथ जिला पंचायत कार्यालय, कोरिया के प्रथम तल पर स्थित एन.आर.एल.एम. शाखा में ड्राइंग, पेंटिंग की हार्डकॉपी 28 जनवरी 2024 सायं पांच बजे तक जमा होगा। विजेताओं की घोषणा 30 जनवरी को होगी।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया