रास्ट्रीय बालिका दिवस पर विधायक रेणुका सिंह प्रदेश की टापर को एक दिन का विधायक बनाई,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधायक रेणुका सिंह की बालिका सशक्तिकरण को लेकर अनोखी पहल

 

जनजातीय वर्ग की प्रदेश टॉपर को बनाया एक दिन का विधायक

 

 

मनेंद्रगढ़  ब्यूरो 

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व भरतपुर सोनहत विधायक ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की है।

विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की टॉपर छात्रा को एक दिन का विधायक बनाया है।

अंजली बैगा ने जनजातीय वर्ग में प्रदेश में 12 कक्षा में सांइस विषय मे पहला स्थान प्राप्त किया था।

जिससे खुश होकर इसे बालिका सशक्तिकरण से जोड़ते हुए विधायक रेणुका सिंह ने उसे एक दिन की विधायक बनाया।

इस दौरान एक दिन की विधायक अंजली बैगा ने विधायक की तरह पूरी विधानसभा क्षेत्र में काम किया, जिस तरह रेणुका सिंह अपने क्षेत्र में जनता से मिलती हैं, कार्यक्रमों में अतिथि बनती हैं वो सब अंजली ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की परेशानी भी सुनी

। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विधायक रेणुका सिंह ने जनजातीय वर्ग की टॉपर अंजली को एक दिन विधायक बनाया

 अंजली ने 12वीं में विज्ञान विषय से 77 फीसद अंक प्राप्त किया था।

अंजली बैगा भरतपुर सोनहत विधानसभा की विधायक बनकर गाड़ी में सवार होकर अपने क्षेत्र में पहुंची, जनता की समस्याएं सुनी,

इसके साथ ही अधिकारियों को भी काम के लिए निर्देशित किया।

साथ ही एक दिन की विधायक अंजली बैगा के साथ पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने सेल्फी भी ली।

उक्त मौके पर विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल लाइफ में इन सब चीजों के अनुभव भी जरूरी हैं।

 

 

एक दिन विधायक बनकर किए ये काम

एक दिन की विधायक बनी अंजली बैगा को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भगवानपुर के डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उसे मुख्य अतिथि बनाया गया।

वही शासकीय नवीन महाविद्यालय जनकपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्य्रकम में भी अंजली बैगा को मुख्य अतिथि बनाया गया। अंजली बैगा इस अवसर पर कहा कि उन्हें एक दिन की विधायक बनकर बहुत अच्छा लगा और विधायक रेणुका सिंह की इस अनोखी पहल से बालिकाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

मैंने इस पद की गरिमा को समझा और विधायकों की मेहनत को भी जाना व मुझे जो मौका दिया उससे मैं काफी खुश हूं।

मैंने यहां पर कई लोगों से बात की उनकी परेशानियों को सुना और अधिकारियों से भी बात की।

 

बच्ची बहुत तरक्की करेगी : रेणुका

विधायक रेणुका सिंह ने कहा, ये बड़े गर्व की बात है कि वनांचल क्षेत्र भरतपुर विकासखंड के मोहनटोला जनजातीय वर्ग से आने वाली बेटी ने जनजाति वर्ग में पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

मुझे पूरा विश्वास है आने वाले समय में ये बच्ची बहुत तरक्की करेगी।

इससे उसे और भी ज्यादा सीखने को मिला, क्योंकि जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव भी होना जरूरी है।

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan