पी एच ई ठेकेदारो के कार्यो से असंतुष्ठ भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अनियमितता करने का लगाया आरोप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

     सूरजपुर जिले के रामानुजनगर के भाजपा के मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश उपाध्याय ने पी एच ई के ठेकेदारो को कार्य मे अनियमितता करने एवं निर्माण हुए सड़को को तोड़ने, एवं कई स्थानों मे  पाईप  डालने हेतु खोदे गए गड्डों को आधा अधूरा पाटने का आरोप लगाया कहा की यह नियत नीति बर्दास्त नहीं किया जाएगा खोदे गए गड्डों को सम्पूर्ण सम्पूर्ण रूप से सभी ठेकेदार अपने अपने कार्यो मे तोड़े गए सीसी सड़को को यथा शीग्र बनाया जाए, 

           देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का एक महत्वपूर्ण योजना नल जल कनेक्शन का चल रहा है

जिसमें ठेकेदारों के द्वारा सड़क के मध्य भाग पर पाइप का कनेक्शन लगाया जा रहा है

जिसके कारण रोड की मिट्टियों को खोद कर बीच रोड में रख दिया जा रहा है

मिट्टी हटाने के बाद पूरा मिट्टी नहीं हटता है मुरूम सड़क के ऊपर मिट्टी बच जाती है

। मजदूरों से बराबर भी नहीं कराया जाता है और मिट्टी को हटाया भी नहीं जाता है बारिश होने पर सड़कों पर कीचड़ हो जाता है

सीसी रोड एवं डामर वाले भी रोड को तोड़कर पाइप लाइन लगाया जा रहा है और सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है

कार्यकर्ताओं एवं ग्राम वासियों द्वारा बार-बार शिकायत किया जा रहा है

सभी कार्यकर्ता तत्काल काम को बंद कराए या कलेक्टर महोदय और मुख्य कार्यपालिका अधिकारी के यहां तत्काल शिकायत करें ।

                                 

                        

Aashiq khan
Author: Aashiq khan