शराब से दूर होगा समाज तभी उनका जीवन सुखद व कुशल: कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को सूरजपुर जिले के पंडों बहुल ग्राम राजापुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन होली टेंपल शिक्षण समिति देवनगर तथा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित की गई। शिविर में ग्रामवासियों के श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड तथा राजस्व से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएँ भी उपलब्ध करायी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र ने उपस्थित समाज के लोगों को शराब से दूर रहने की समझाइश देते हुए कहा कि गरीब किसी भी समाज का जीवन स्तर तथा ऊपर उठेगा जब वो शराब से दूर होंगे। शराब व्यक्ति, घर, परिवार व समाज सबको बर्बाद करता है। सरकार आपको समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक योजनाएँ बनाती है तथा जनजाति समाज को लाभ दिलाने के लिए आपके गांव घर तक आकर प्रयास करती है परंतु सरकार की सारी योजनाएँ उस समय फेल हो जाती हैं जब हमारे समाज के लोग शराब पीकर पड़े रहते हैं तथा सरकार के कामों में मदद नहीं करते। आगे उन्होंने कहा कि जनजाति समाज को सामूहिक विवाह का आयोजन शुरू कर समाज में एकता व एकजुटता का संदेश देना चाहिए जिससे कि खर्च भी कम हो तथा समाज में जागृति आए साथ ही समाज की सामूहिक ताकत को गांव के विकास में लगाया जा सके। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जीएम एसईसीएल विश्रामपुर अजय तिवारी ने कहा कि सरकार आदिवासी समाज के लोगों के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। एसईसीएल भी अपने क्षेत्र में आने वाले गांवों के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने कमिश्नर सरगुजा के समक्ष अपनी समस्याएं भी रखी जिसके त्वरित समाधान के लिए कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता संतोष दास ने तथा आभार प्रदर्शन होली टेंपल शिक्षण समिति के अध्यक्ष संजय दास ने किया। कार्यक्रम में होली टेंपल स्कूल देवनगर के छात्र छात्राओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर राजापुर ग्राम सरपंच श्रीमती सनमेट बाई, रवि केशवर सिंह, राम गुलाब सिंह, राय सिंह, श्रीमती सुनती बाई, राम सुन्दर, राम प्रसाद, राम साय पटेल, वीर साय पंडों, जय प्रकाश राजवाडे, समीर अंसारी, कुमारी मोनिका, कुमारी आकांक्षा, कुमारी रमा तथा आशीष सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu