
सूरजपुर अनिल साहू राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशानिर्देशन में श्री गोविन्द नारायण जांगड़े, जिला एवं सत्र न्यायाधीश , अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर ने आगामी 09 मार्च 2024 को होने वाली नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। जिसमें लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा विधि में राजीनामा योग्य घोषित सिविल एवं दाण्डिक प्रकरणो, निष्पादन विद्युत विभाग से संबंधित बकाया प्रकरण, नगरनिगम से संबंधित प्रकरण जैसे जल कर मकान कर तथा अन्य कर, बैंक के बकाया से संबंधित लक्षित प्रकरण, टेलीफोन बील का भुगतान कर उसका निराकरण के संबंध में चर्चा की गई। माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बैंक विद्युत एवं नगरपालिका के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक अदालत के संबंध में चर्चा की गई। जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, तालुका विधिक सेवा प्रतापपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने आम नागरिकों से यह अपील किये है कि नेशनल लोक अदालत के बारे में अधिक से अधिक लोगों से चर्चा परिचर्चा करे ताकि इस नेशनल लोक अदालत का लाभ अधिक से अधिक लोग प्राप्त कर सके। यदि किसी पक्षकार का प्रकरण 09 मार्च को नियत नहीं किया गया है तो ऐसे प्रकरणों में पक्षकार राजीनामा करना चाहते है तो वे 09 मार्च को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर सुनवाई रखकर प्रकरण में राजीनामा के आधार पर समाप्त कर सकते है। आगामी नेशनल लोक अदालत में प्री. लिटिगेशन प्रकरण दिनांक 29 फरवरी तक पेश किये जा सकते हैं। वहां उपस्थित अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा प्रकरण में निराकृत किये जाने एवं समय पर श्री लिटिगेशन प्रकरण पेश किये जाने पर जोर दिया गया है।




