
सूरजपुर जिले के विश्राम पुर क्षेत्र के भूमिगत केतकी रेहर गायत्री खदान के अधिग्रहण भूमि स्वामी के लोगों कों नौकरी मुआवजा नहीं दिए जाने के कारण यह ऐतिहासिक निर्णय 
गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी के जिला सचिव ने कलेक्टर सहित एस ई सी एल प्रबंधन कों लिखित आवेदन करते हुए मांग किया हैं की किसानों ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहण पश्चात नौकरी एवं मुआवजा राशि लंबित होने के पश्चात वादा खिलाफी के विरोध मे अनिचित कालीन हड़ताल करने बाध्य होंगे,
जिला सचिव कुमेश्वर सिंह पोया ने स्पष्ट शब्दों मे उल्लेख किया हैं की नौकरी मुआवजा सहित जनहित की मांग कों लेकर एस ई सी एल रेहर गायत्री खदान एवं केतकी एक्सपेंशन भूमिगत परियोजना के समक्ष अनिश्चित कालीन कोयला उत्पादन परिवहन बंद करने बाध्य होंगे,
कहा एस ई सी एल विश्राम पुर छ ग के तहत कोयला खदान परियोजना गेतरा पोंडी व जोबगा मे संचालित हैं जो विगत 26वर्षो से जोबगा गेतरा पोंडी के किसानों कों नौकरी व मुआवजा सिचाई सुविधा इत्यादि लंबित है,
कोयला प्रबंधन एवं राजस्व प्रबंधन के झूठे वादें लापरवाही एवं समय सीमा निर्धारण किये बिना प्रकरण लंबित हैं, जबकि सरगुजा अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा पात्रता सूची जारी किया गया था, उसके बाद भी आज तक नौकरी मुआवजा की राशि नहीं मिल सका, मुद्दों और मांगो कों तत्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभावित किसानों भूमि स्वामियों कों नौकरी मुआवजा की राशि दिलाया जाए, न्याय के अभाव मे 21 फ़रवरी कों उल्लेखित खदान के गेट बंद करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल करने हेतु गोंडवाना गड़तंत्र पार्टी अपने समस्त समर्थको संगठनों के साथ बाध्य होंगी
जिसकी जिम्मेदारी शाशन प्रसासन की होंगी



