
लोगों का जाना हालचाल, समस्या सुन निराकरण करने का दिया आश्वासन
सूरजपुर अनिल साहू। प्रदेश आदिवासी महामंत्री व जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिवभजन मराबी शनिवार को प्रतापपुर विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क करते हुए क्षेत्रवासियों का हाल-चाल जाना एवं समस्याओं को सुन निराकरण करने का आश्वासन दिया।
विधानसभा के चलगली, अमरावतीपुर, जोगियानी, गुरमुखी, महेवा, रामपुर, रजखेता सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रदेश आदिवासी महामंत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन मराबी ने वरिष्ठ कांग्रेसी कमलेश गुप्ता निलेश गुप्ता रामलाल श्यामलाल अमर सिंह तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसियों व जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर उनका हाल समाचार लिए।
क्षेत्र के विभिन्न ग्रामपंचायत में भ्रमण कर सम्मानित ग्राम वासियों से जनसंपर्क करते हुए प्रदेश आदिवासी महामंत्री एवं जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवभजन सिंह मरावी ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में भ्रमण करते हुए ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुन ग्रामवासियों ने विधानसभा चुनाव के बाद सभी लोग अपने आंसू रोकते हुए कहे कि हम सब आपके साथ हैं अब आगे भी रहेंगे इसी तरह आप हमारे गांव हमारे क्षेत्र में हमेशा घूमते आते रहिए। हमको चाहे किसी भी स्थिति हो हम सब एक हैं और आगे भी रहेंगे ग्राम वासियों को श्री मरावी ने कहा हम सब ऊपर वालों का आशीर्वाद से सब एक है जो कुछ भी मेरे लायक सेवा हो तो आप मोबाइल नंबर से मुझे अवगत कराएगा मैं कोशिश करूंगा कि आप लोगों का हर मनोकामना हर कार्य मिलकर जो कुछ भी करना पड़े हम सब एकजुटता के साथ तैयार हैं। बाकी जो कुछ भी होगा ऊपर वाला सबका मालिक बैठा है ज्यादा फिक्र ज्यादा टेंशन करने का कोई जरूरत नहीं है क्योंकि कानून व्यवस्था आपके लिए हमारे लिए और लोगों के लिए बराबर बना हुआ है इसलिए ज्यादा सो ज्यादा फिक्र और ज्यादा उचकना ज्यादा मायूस रहना ज्यादा खुशी रहना उचित नहीं समझता कभी भी कितना भी अच्छे कार्य हो हम सब शासन कभी देखे हैं और विपक्ष का भी देखें बाकी अपने को काम करना अपना काम है फल देना ऊपर वाला का काम है। इस प्रकार का क्षेत्र में भ्रमण करते हुए शिव भजन सिंह मरावी ने ग्राम वासियों से चर्चा करते हुए नजर आये। इस दौरान उनकी समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन भी दिये।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर



