
मनेन्द्रगढ़ ब्यूरो
कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार मनेन्द्रगढ़ अनुविभागीय अधिकारी(रा०) के अध्यक्षता पर राष्ट्रीय सघन प्लस पोलियो कार्यक्रम 2024 का आयोजन 3 मार्च 2024 से किया जाना है।
पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी।
क्रमशः 4 एवं 5 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा।
मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में पल्स पोलियो अभियान हेतु लगभग 24230 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी।
जिसके लिये मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में 166 पालियों बूथ पर 16 सेक्टर का गठन किया गया तथा 4-4 कर्मचारी निर्धारित स्थान पोलिंग बूथ पर ड्यूटी लगायी गयी है।
रेलवे स्टेशन, हाट बाजार, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलायेगें।
जिले से उक्त अभियान की सतत निगरानी हेतु प्रत्येक विकास खण्डों हेतु मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है,
टीम के द्वारा 03 मार्च 2024 को बूथ लेवल पर भ्रमण तथा 04 एवं 05 मार्च को घर-घर भ्रमण कर अभियान की सतत निगरानी की जायेगी,
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा जिला टीकाकरण अधिकारी की देखरेख में जिले की टीम अभियान को सफल बनाने हेतु भ्रमण करेगी।



