23 से 25 फरवरी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मैनपाट महोत्सव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पलक मुच्छल, अल्ताफ रजा, हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे जैसे देश के नामचीन कलाकार

पूरे देश में अपनी मलखंब कला से दिल जीत चुके अबूझमाड़ मलखंब ग्रुप के बच्चे दिखाएंगे हुनर, साथ ही देखने को मिलेगा असली दंगल

छत्तीसगढ़ी कलाकार आरू साहू सहित स्थानीय कलाकार भी बिखेरेंगे अपना जलवा, काईट फेस्टिवल, स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों की रहेगी धूम

पैरासेलिंग, बोटिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स सहित विभिन्न गतिविधियों का भी होगा आयोजन

 

अंबिकापुर ब्यूरो 

जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा आयोजित भव्य मैनपाट महोत्सव 2024 में देश के नामचीन एवं स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम के पहले दिन 23 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अल्ताफ रजा, मशहूर बॉलीवुड गायक रूपकुमार राठौर, हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, अबूझमाड़ मलखम्भ समूह, गायिका आंचल मंदिलवार गायिका मनाली सांखला, नृत्यांगना रित्विका बैनर्जी सहित स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 फरवरी को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल, प्रसिद्ध गजल गायक कुमार सत्यम, छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू, सम्बलपुर के दुलदुली डांस ग्रुप द्वारा पारम्परिक नृत्य प्रस्तुति, सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।

वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन 25 फरवरी को प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल, संगीत निर्देशक पलाश मुच्छल, छत्तीसगढ़ी गायक संजय सुरीला, प्रसिद्ध गायिका स्तुति जायसवाल एवं गायक स्वप्निल जायसवाल, अमनदीप, सूफी गायक नासिर निन्दर सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इसके साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा भी कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

 

प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन-

महोत्सव के दौरान विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

23 फरवरी को ओपन बहुरूपिया प्रतियोगिता एकल एवं समूह दोनों श्रेणी में होगी,

24 फरवरी को ओपन कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के बीच भिड़ंत होगी।

वहीं प्रतिदिन तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

 

विभिन्न गतिविधियां होंगी आकर्षक का केंद्र-

महोत्सव स्थल पर विशाल मेला लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा, वहीं फूड जोन की भी उत्तम व्यवस्था होगी।

एडवेंचर स्पोर्ट्स पैरासेलिंग,पैराग्लाइडिंग, कैम्पिंग, फैंसी पतंग उत्सव, बोटिंग आदि का भी आयोजन किया जाएगा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan