अग्निविर वायुसेना हेतु पंजीकृत आवेदकों का मॉक टेस्ट आज जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क कर दे सकते हैं मॉक एग्जाम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया – भारतीय वायु सेना द्वारा अविवाहित युवाओं एवं युवतियों को अग्निवीर पद पर भर्ती की जा रही है। वायु सेना भर्ती में जिले के पंजीकृत आवदकों का कॉमन एंट्रेस टेस्ट हेतु ऑनलाईन मॉक टेस्ट आज अपरान्ह 03.00 बजे से 05.00 बजे के मध्य किया जाएगा। अतः जिन आवेदकों ने वायु सेना भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन किया है वे निःशुल्क ऑनलाईन मॉक टेस्ट देने हेतु अपना नाम और मोबाईल नम्बर जिला रोजगार कार्यालय की ईमेल आईडी – empoffice-korea.cg@nic.in या मोबाइल नम्बर  9165391939 में भेजकर जानकारी दे सकते है और मॉक टेस्ट दे सकते है। बता दें कि अग्निवीर वायु भरती हेतु 06 फरवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया