

अनिल साहू
सूरजपुर – छात्रों ने एक प्राचार्य पर दुर्व्यवहार करने की शिकायत बीईओ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने दिए ज्ञापन में कहा है कि रामानुजनगर विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम पतरापाली के प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों के साथ गाली गलौज कर दुर्व्यवहार किया जाता है, जिससे छात्र छात्राएं परेशान हैं। परीक्षा के समय प्राचार्य के ऐसे कृत्य से वहां पढ़ाई कर रहे बच्चे चिंतित और परेशान हैं। छात्र नेता शशांक दुबे एवं विनय दास महंत के नेतृत्व में शैलेंद्र यादव सहित अन्य बच्चों ने बीईओ कार्यालय पहुंच कर अधिकारी से अपनी व्यथा बताते हुए दो दिवस के भीतर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।दो दिन में यदि जांच की कार्यवाही नहीं हुई तो छात्र छात्राओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है ।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 10,440



