
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

राज्य स्तरीय तीन दिवसीय लीडरशिप मॉड्यूल निर्माण कार्यशाला में शामिल होंगे सूरजपुर जिले से प्रतिभागी*
सहायक संचालक योजना लता बेक एवम स.शिक्षक मिथिलेश पाठक का चयन मॉड्यूल लेखन के लिए
सूरजपुर
राष्ट्रीय विद्यालय नेतृत्व केंद्र (NCSL)/NIEPA. नई दिल्ली के निर्देशानुसार छ ग स्कूल लीडरशीप अकादमी (CGSLA)/SIEMAT/ राज्य के विद्यालयों में गुणात्मक बदलाव एवं प्रभावी नेतृत्व प्रबंधन के लिए अन्य संस्थानों के साथ मिलकर संयुक्त तत्वावधान में कार्य करती है।
इसी अनुक्रम में SCERT रायपुर छ ग के संचालक राजेंद्र कुमार कटारा एवं एस.एल.ए. के नोडल अधिकारी डी. दर्शन के निर्देशन में जिला स्कूल लीडर शीप सेल डाइट अम्बिकापुर को विद्यालय प्रमुखों के स्व अध्ययन के लिए माड्यूल निर्माण का दायित्व CGSLA रायपुर द्वारा सौंपा गया है, जिसके परिपालन में 3 दिवसीय आवसीय कार्यशाला दिनांक 4 से 6 मार्च, 2024 तक DIET अम्बिकापुर में आयोजित किया जा रहा है,
इस कार्यक्रम में सूरजपुर जिले से सहायक संचालक योजना श्री मती लता बेक विषय” सामुदायिक जुड़ाव और साझेदारी व्यवस्था में विद्यालय प्रमुख की भूमिका ” ,तथा सहायक शिक्षक मिथिलेश पाठक “विविध शिक्षण वातावरण के लिए समावेशी नेतृत्व में विद्यालय प्रमुख की भूमिका” विषय पर मॉड्यूल लेखन तैयार करेंगे एस एल ए की नोडल अधिकारी पुष्पा सिंह ने बताया है कि इस कार्यशाला में राज्य भर के 25-30 विद्यालय प्रमुख, अध्यापक, विभागीय अधिकारी राज्य कोर ग्रुप के सदस्य एवं अन्य सहभागी होंगें इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालय प्रबंधन में संभावित मुद्दे एवं चुनौती का समाधान पर आधारित अध्ययन सामग्री का निर्माण करना है ,जिसमे सरगुजा कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों की सहभागिता एवं मार्गदर्शन संभावित है।



