10 मार्च को जारी होगी महतारी वन्दन योजना की प्रथम किश्त की राशि

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिले की 2 लाख 33 हजार से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

 

अम्बिकापुर ब्यूरो 

/ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की पहली किश्त की राशि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा 10 मार्च को दोपहर 2 बजे वर्चुअल कार्यक्रम के तहत जारी की जाएगी।

महतारी वंदन योजना के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन अम्बिकापुर शहर स्थित पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

इसके साथ ही सभी विकासखण्डों एवं नगरीय निकाय में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

राज्यस्तरीय कार्यक्रम रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय, मैदान में आयोजित है।

 

जिले की 2 लाख 33 हजार से ज्यादा महिलाओं को मिलेगी राशि

जिले में कुल 2,33,379 महिलाओं को पहली किस्त में राशि का अंतरण किया जाएगा।

जिला मुख्यालय के साथ ही सभी विकासखण्ड में भी महतारी वंदन सम्मेलन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

हितग्राहियों को भुगतान ऑनलाईन डीबीटी मोड में किया जाएगा।

 

प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ

इस योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख महिलाओं के खाते में योजना की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में महतारी वन्दन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और घरेलू खर्च, बच्चों के शिक्षा जैसे कार्यों में राशि का उपयोग कर सकेंगी।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan