भारी मात्रा में गांजा सहित दो गिरिफ्तार जयनगर पुलिस की कार्यवाही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भारी मात्रा में गांजा सहित 2 गिरफ्तार, थाना जयनगर पुलिस की कार्यवाही।

 

सूरजपुर ब्यूरो 

उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने नशे के कारोबार से जुडे लोगों एवं नशे के सप्लाई चैन को तोड़ते हुए नशे के गोरख धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए है।

इसी तारतम्य में दिनांक 18.03.2024 को थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि अम्बिकापुर तरफ से एक मोटर सायकल में 2 व्यक्ति गांजा बिक्री करने हेतु सिलफिली तरफ आने वाले है। 

 सूचना पर थाना जयनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम सिलफिली में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित पूनमराम यादव पिता भुगल राम यादव उम्र 26 वर्ष ग्राम खजरीढाप, चौकी कोतबा,

थाना बागबहार जिला जशपुर एवं शोभानंद यादव पिता गुलाब यादव उम्र 26 वर्ष ग्राम बुलडेगा, थाना बागबहार जिला जशपुर को पकड़ा जिनके कब्जे से 6 किलो 100 ग्राम गांजा कीमत करीब 1 लाख 80 हजार रूपये का पाया गया। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 यूबी 5766 को जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर परिवीक्षाधीन डीएसपी स्निग्धा सलामे, एसआई सरफराज फिरदौसी, एएसआई वरूण तिवारी, रघुवंश सिंह, प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक बृजकिशोर धुर्वा, मुकेश्वर वर्मा, अशोक साहू, आरक्षक विकास मिश्रा, दिनेश ठाकुर, नीरज झा, सोनू सिंह, राजू गबैल, सैनिक नोहर राजवाड़े, अली अकबर व जहांगीर आलम सक्रिय रहे।

 पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि पत्थलगांव जशपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति से मादक पदार्थ गांजा खरीदकर लाभ कमाने के उद्देश्य से बिक्री करने हेतु सिलफिली क्षेत्र में आना बताया।

पकड़े गए दोनों आरोपी रिश्तेदार है जो करीब 4 माह पूर्व ही रायगढ़ जेल से हत्या के प्रयास तथा मारपीट के प्रकरण में जमानत पर रिहा हुए है।

मामले में गांजा विक्रेता (डीलर) की पतासाजी की जा रही है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan