
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

विद्यालयो में न्योता भोजन पूरक पोषण आहार का शसक्त माध्यम — एबिईओ मनोज साहू।
सूरजपुर जिले के – रामानुजनगर विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में दानदाता अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं शाला प्रबंध समिति के लोग पौष्टिक भोजन सामग्री प्रदान करके छात्रों के मध्य नेवता भोजन का आयोजन कर रहे है।
नेवता भोजन छात्रों के लिए पूरक पोषण आहार का सशक्त माध्यम है,
इससे छात्रों की उपस्थिति भी विद्यालयों में लगातार बढ़ रही है।
रामानुजनगर के एबीईओ मनोज कुमार साहू ने बताया जिले के कलेक्टर महोदय जिला शिक्षा अधिकारी महोदय एवम बीईओ पंडित भारद्वाज के मार्गदर्शन में रामानुजनगर में संस्थागत एवम व्यक्तिगत रूप से बड़ी संख्या में नेवता भोजन का आयोजन किया जा रहा है,
आज पीएम श्री स्कूल प्राथमिक शाला केशवपुर में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर एस के त्रिपाठी ने छात्रों को पूड़ी ,सब्जी, खीर, पापड़ एवम सलाद प्रदान करके न्योता भोजन की व्यवस्था किया।
इस अवसर पर शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष श्री यादवेंद्र दुबे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के श्री विजय सिंह, अमिताभ शर्मा, शिवेंदु पांडे, अभिषेक उपाध्याय, प्रधान पाठक रागिनी शुक्ला, पुनीत उपाध्याय, सुरेश सिंह, उरांव ठाकुर पैकरा, उज्ज्वल प्रताप सिंह, सुभा साहू उपस्थित थे।
इसी प्रकार माध्यमिक शाला बरबसपुर के शिक्षक एवं प्रधान पाठकों ने 120 छात्रों को पनीर,पूड़ी, सलाद देकर सरपंच श्रीमती झमरु बाई, सीएसी कात्यायनी विशेन, शिक्षिका ज्योति मनी खाखा, अंजना तिर्की, सुनीता कुजूर, मीणा, तेजमनी की उपस्थिति में नेवता भोजन कराया गया।
प्राथमिक शाला उरांवपारा देवनगर के शिक्षक मुकेश चंद्राकर ने अपने पुत्र के जन्मदिन पर ग्राम पंचायत के पंचगण एवं सीएसी रवि शंकर पांडे की उपस्थिति में नेवता भोजन का आयोजन किया।
माध्यमिक शाला देवनगर के शिक्षक अनूप कुजूर ने अपने जन्मदिन पर 214 बच्चों को न्योता भोजन का आयोजन शिक्षक ब्रत सिंह, श्रीमती सुषमा टोप्पो, गुलाब सिंह, अघ्नूराम कच्छप, अशोक कुमार साहू, एवम नेहा साहू के उपस्थिति में किया।
संकुल केंद्र त्रिपुरेश्वरपुर के प्राथमिक शाला लब्जी के एसएमसी सदस्य सुमित्रा ने अपने पुत्र के जन्मदिन पर 37 बच्चों के साथ नेवता भोजन का आयोजन किया।
सीएसी मनोज कुमार प्रजापति ,सरपंच जीतराम कंवर, प्रधान पाठक अजमेरुन्निसा एवं शिक्षका परमेश्वरी सिंह उपस्थित थे।
माध्यमिक शाला मदनेश्वरपुर के प्रधान पाठक एवं शिक्षकों ने 76 बच्चों को संकुल प्राचार्य श्री शत्रुघ्न मिश्रा सीएसी श्री राघवेंद्र दुबे एवं शिक्षा समिति के सदस्य दिलीप यादव की उपस्थिति में नेवता भोजन का आयोजन किया।
माध्यमिक शाला सागरपुर एवं प्राथमिक शाला नवापारा के प्रधान पाठक एवं शिक्षकों ने होली के उपलक्ष्य में पूरी, खीर, अचार, पापड़ सामग्री प्रदान कर सीएससी धर्मपाल यादव जनपद सदस्य, जगदीश सिंह शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुन्नीबाई ,धनेश्वरी, शिक्षक पंचूराम केरकेट्टा, पुष्पा लकड़ा, शुभ्रा धुर्वे,हीरा सिंह, ममता सिंह की उपस्थिति में नेवता भोजन का आयोजन किया।
माध्यमिक शाला गोविंदपुर के शिक्षक घनश्याम राठिया ने अपने माता की स्मृति में 40 छात्रों को नेवता भोजन का आयोजन किया।
प्राथमिक शाला कोट में व्याख्याता अनुरंजन सिंह के द्वारा 48 छात्रों को नेवता भोजन कराया गया,
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य कमल किशोर पांडे सीएसी शिवलाल सिंह, शिक्षकों में नागेंद्र कुमार यादव, अनिल साहू ,खेल साय सिंह, उमाशंकर, जानकी शांडिल्य, उपस्थित थी।
माध्यमिक शाला भरूहामुडा में प्रधान पाठक एवं शिक्षकों ने कक्षा आठवीं के छात्रों के विदाई के अवसर पर नेवता भोजन का आयोजन किया।
छात्रों को खीर, पूरी लड्डू, प्रदान किया गया।
ग्राम पंचायत के सचिव भुवनेश्वर सिंह,सीएससी संजय दुबे, प्रधान पाठक लल्लू सिंह, शिक्षक ईश्वर प्रताप सिंह, कैलाश सिंह जमुना सिंह उपस्थित रहे।
बीआरसीसी हजारी लाल चक्रधारी एवम बीपीओ साक्षर भारत रविनाथ तिवारी ने समुदाय, संस्थाओं एवम नागरिकों से विद्यालयों में चल रहे न्योता भोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया
,,जिससे छात्र छात्रों अभिभावकों पालकों जनप्रतिनिधियों सहित विद्यालय के स्टाप एक जुट होकर सम्मान पूर्वक न्योता भोज के साथ एक जुटता का परिपालन करें, l





